17 मई से 12 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। गुजरात के साबरमती तक जाने वाली ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी जो आगामी 17 मई से 21 जुलाई तक चलायी जायगी। प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सुल्तानपुर से लखनऊ और फिर कानपुर सेंट्रल से होते हुए स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है जो आगामी 17 मई 21 जुलाई तक चलाई जायेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी और गुजरात के साबरमती स्टेशन तक जायेगी। उन्होने बताया कि ट्रेन संख्या 04216 मई 17 रविवार को सुलतानपुर से चलेगी और लखनऊ होते हुए कानपुर पुहंचेगी। यह ट्रेन सुलतानपुर से सुबह चार बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल पर 8 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में भी ट्रेन संख्या 04215 साबरमीत सुल्तानपुर स्पेषल सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर साबरमी से चलेगी जो दोपहर कानपुर सेंट्रल पर अगले दिन 12 बजकर 45 मिनट तक पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के कानपुर सेंट्रल से गुजरने पर गुजारात जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी होगी।
|