जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद हमीरपुर के थाना ललपुरा में आयोजित "थाना समाधान दिवस" के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर द्वारा उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान विशेष रूप से जमीनी विवादों एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करआवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना ललपुरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
|