एडीजी आलोक सिंह बने डीजी,जिलाधिकारी ने भेंट कर दी बधाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह के डीजी पद पर पदोन्नत होने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है तथा नई जिम्मेदारी में वे अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।