होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बढ़ें हुए बिजली बिलों के विरोध में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा |
 
बढ़ें हुए बिजली बिलों के विरोध में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा |
Updated: 4/19/2026 2:36:00 AM By Reporter-

बढ़ें हुए बिजली बिलों के विरोध में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l शनिवार को मौदहा तहसील में प्रीपेड बिजली मीटरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में एक सैकड़ा से अधिक महिला व पुरुष उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।गुस्साए उपभोक्ता तहसील दिवस में एकत्र हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिसपर तत्काल उपजिलाधिकारी ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को शांत कराते हुए मामले को संज्ञान में लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नए प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है जबकि ग़रीब उपभोक्ता अंधेरे में जिंदगी गुजारने पर मजबूर हैं, उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और कई उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिल थमाए जा रहे हैं। इस समस्या से विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस में पहुंच उपजिलाधिकारी के माध्यम से बिजली विभाग के विरुद्ध ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि प्रीपेड मीटरों की जांच कराई जाए और बढ़े हुए बिलों को तत्काल संशोधित किया जाए। साथ ही, पुराने मीटरों की व्यवस्था बहाल करने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान कांग्रेस के सलीम मजदूर, शावेज़ खान, सपा से रमजानी सभासद, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष याकूब गड्डी, एआईएमआईएम के न्यामत उल्ला सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करतें हुए उनकी मांगों को बुलंद किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसपर उपजिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर जल्द उचित कार्रवाई कराई जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर निकाला जुलूस
यूट्यूब पत्रकारों के खिलाफ लकड़ी व्यापारियों ने खोला मोर्चा
खुले पड़े सीवर टैंक के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों ने विभिन्न मामलों की शिकायतें कराई नोट
टूटे पोल से लटकती केबिलों के जरिए बिजली आपूर्ति जारी वाह रे केस्को विभाग की अनदेखी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :