विभिन्न चौराहों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों रामादेवी चौराहा , नरौना चौराहा , सरसैया घाट चौराहा एवं ग्रीन पार्क चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।यह निरीक्षण विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के समय किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके निरीक्षण के दौरान ने सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशित किया कि स्कूल समय के दौरान यातायात का दबाव अधिक रहता है, अतः यातायात का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच, अभिभावकों एवं वाहन चालकों को जागरूक करने तथा यातायात संकेतों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष बल दिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं, जिससे शहरवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके।
|