नारी सशक्तिकरण बंदन अधिनयम को लेकर निकाली जागरूकता यात्रा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय श्री राम कृष्ण परा स्नातक महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण बंदन अधिनयम को लेकर जागरूकता पद यात्रा निकाली गई। तथा छात्राओं ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए।श्री राम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण बंदन 2023 परएक जागरूकता पद यात्रा छात्राओं द्वारा निकाली गई। तथा इसके बाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने विचार रखे। आज देश की आधी आबादी नारी शक्ति है।नारी को अपने सम्मान के लिए आगे आना होगा। देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने केलिए संघर्ष किया। आज महिलाएं पढ़कर देश की संसद , विधायक, तथा नौकरी में अपनी सेवाएं दे रहीं है। नारी शक्ति का सबसे ज्वलंत उदाहरण देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू है। जो जन जाति से आती है। नारी शक्ति बंदन
अधिनयम 2023 के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पद यात्रा का नेतृत्व पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ उपासना मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रही। तथा एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डा अशोक तिवारी,डा अंजू लता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।