प्रमाण पत्र वितरण के साथ सीडीटीपी योजना का समापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।भारत सरकार की कौशल विकास योजना कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक (सी.डी.टी.पी.), जो उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर नगर द्वारा मुख्य एवं विस्तार केंद्रों पर संचालित की जा रही थी, का समापन शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया।
योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न ट्रेडों—कंप्यूटर ऑपरेटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर, वेल्डिंग एंड फैब्रिकेशन, मोबाइल रिपेयरिंग तथा हाउस वायरिंग—के दोनों बैचों के प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम पूर्ण होने एवं मूल्यांकन के उपरांत संस्थान के सभागार में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रशिक्षण के उपरांत प्राप्त प्रमाण पत्र से उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद के मार्गदर्शन में राकेश कुमार, डॉ. मयंक त्रिपाठी, आनंद कुमार यादव तथा हेमा मिश्रा द्वारा किया गया।