होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नशा मुक्ति बचपन से जीवन को बनाए खुशहाल
 
नशा मुक्ति बचपन से जीवन को बनाए खुशहाल
Updated: 4/6/2026 8:28:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नशा मुक्ति बचपन से जीवन को बनाए खुशहाल 
- बच्चों को नशे के रोग से बचाने हेतु ज्योति बाबा का सामूहिक प्रयास का आवाहन 
 हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारत में कैंसर से होने वाली बच्चों की मौत के मामले बेहद चिंताजनक स्थिति में है देश में साल 2023 में कैंसर से 17000 बच्चों की मौत हुई जो विश्व में सर्वाधिक है हमारे बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है लालसेंट कमिशन आंन एडोलिसेंट हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार साल 2030 तक दुनिया भर में लगभग एक अरब से अधिक किशोर ऐसे देश में रह रहे होंगे जहां डिप्रेशन,अवसाद,मोटापा और गंभीर चोटें उनके जीवन के लिए बड़ा खतरा बनी रहेगी, उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व हिंदू जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के सहयोग से नशा मुक्ति युवा भारत थीम पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी शीर्षक भविष्य के रोगों के अंधकार से बचपन को बचाएं पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कहीं,श्री श्री ज्योति बाबा ने आगे कहा कि रिपोर्ट में इन समस्याओं का जिक्र है जिन्हें सही समय पर रोका जा सकता है लेकिन यदि ध्यान ना दिया गया तो यह 2030 में विकराल रूप ले लेंगे। इनमें प्रथम है नशा के चलते मानसिक स्वास्थ्य का संकट, रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक लाखों स्वस्थ जीवन वर्ष केवल मानसिक विकारों की भेंट चढ़ सकते हैं, इसमें इंटरनेट मीडिया का दबाव, एंजायटी पर्यावरण को लेकर चिंता और बढ़ती प्रतिस्पर्धा बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। दूसरे नंबर पर है मोटापा एक ओर जहां कुछ क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या अभी बरकरार है वहीं जंक फूड और निष्क्रिय जीवन शैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है श्री श्री ज्योति बाबा ने जोर देकर कहा कि तीसरा और सबसे खतरनाक है सुरक्षा,दुर्घटनाएं और हिंसा। सड़क दुर्घटनाएं और आपसी हिंसा आज भी इस आयु वर्ग 10- 24 वर्ष में मृत्यु के प्रथम कारणों में शामिल हैं। हिंदू जागरण मंच के पीयूष मिश्रा सनातनी ने कहा कि आज साइबर बुलीइंग जैसे डिजिटल खतरे भी बच्चों की सुरक्षा को प्रभावित कर रहे हैं। राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि जनसंख्या 2070 तक 11.7 से 12.4 अरब के बीच पहुंचती है तो इसके गंभीर पर्यावरणीय परिणाम हो सकते हैं इससे वैश्विक तापमान में वृद्धि, कार्बन उत्सर्जन में बढ़ोतरी और परिस्थितिकी तंत्र पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है,परिणाम स्वरुप करोड़ों लोग बीमारियों के जाल में फंस सकते हैं। डॉक्टर आर सी शर्मा ने कहा कि वे डॉक्टर वंदनीय है जो की आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का न सिर्फ इलाज करते हैं बल्कि दवाओ और जांच का खर्च उठाकर स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय बनाते हैं। लखनऊ से डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा की सेवा,संवेदना और समर्पण जहां होता है वहां बीमारी ठहरती नहीं है, वहां तो बस स्वास्थ्य का चेहरा मुस्कुराता है। हेल्थ एक्टिविस्ट सुश्री गीता ने कहा कि उन डॉक्टर को नमन है जो कि अस्पताल में इलाज कराने वालों को न केवल भरोसा सम्मान के साथ सकारात्मक ऊर्जा देते हैं बल्कि उनके इलाज व दवाइयां के खर्चे में सहयोग भी करते हैं। मयंक त्रिपाठी सोशल एक्टिविस्ट ने कहा कि स्वास्थ्य केवल उपचार नहीं बल्कि संवेदना, विश्वास और मानवीय जुड़ाव का समग्र रूप है संगोष्ठी का संचालन साकेत सिंह, संचालन उपेंद्र मिश्रा व धन्यवाद डॉ अतुल कुमार मिश्रा ने दिया।अंत में  ज्योति बाबा ने सभी को नशा मुक्ति युवा भारत हेतु संकल्प भी कराया। अन्य प्रमुख स्वास्थ्य प्रेमी डॉक्टर सुलोचना दीक्षित, राकेश गुप्ता,उमेश शुक्ला इत्यादि थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुस्तकों के नाम और संस्करण बदलने से संबंधित जिलाधिकारी को ज्ञापन
प्रशासन से लगाई गैस एजेंसियों में कालाबाजारी बंद कराये जाने की गुहार
सीजनल संग्रह अमीनों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसल क्षति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गाटा-वार सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश
मिशन शक्ति 5.0 के तहत दयानंद महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :