होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मिशन शक्ति 5.0 के तहत दयानंद महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 
मिशन शक्ति 5.0 के तहत दयानंद महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Updated: 4/6/2026 6:11:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

मिशन शक्ति 5.0 के तहत दयानंद महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।मिशन शक्ति–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 विषय पर जिला प्रशासन द्वारा दयानंद महाविद्यालय में अभिमुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीसीपी (क्राइम) अर्चना ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लैंगिक अथवा यौन उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय अपनी आवाज उठानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने इस दौरान विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा ने की, जबकि संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता सिरोही द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ शैल शुक्ला, रागिनी श्रीवास्तव तथा पुलिस विभाग से एसआई कल्पना ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कांस्टेबल अफसाना द्वारा प्रेरणादायक कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न के विषय में व्यापक जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की 250 से अधिक छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, एनएसएस एवं मिशन शक्ति समिति के सदस्यों सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुस्तकों के नाम और संस्करण बदलने से संबंधित जिलाधिकारी को ज्ञापन
प्रशासन से लगाई गैस एजेंसियों में कालाबाजारी बंद कराये जाने की गुहार
सीजनल संग्रह अमीनों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन
नशा मुक्ति बचपन से जीवन को बनाए खुशहाल
बेमौसम बारिश से फसल क्षति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गाटा-वार सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :