सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें तुरंत निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l जनपद की तहसील सभागार मौदहा में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही जमीनी विवादों के प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।