ई-रिक्शा मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से चालक घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर l ब्लाक कार्यालय के समीप एक ई रिक्सा व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाम करीब 4 बजे थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राजेश पुत्र जयराम अपनी मोटरसाइकिल से कुरारा की तरफ से मनकी रोड़ की तरफ जा रहा था। वही डामर गांव निवासी शिवबालक अपने ई रिक्से से कुरारा की तरफ आ रहा था तभी जखेला रोड़ के पास दोनी की आमने सामने टक्कर हो गई मोटरसाइकिल चालक राजेश व ई रिक्सा चालक शिवबालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जिनमे मोहम्मद बसीर ने एम्बुलेंस को फोन कर घायलों को सीएचसी पहुचाया। वही उनके स्वजनों को भी सूचना दी।