होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  कुलपति के औचक निरीक्षण में सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने का दिया गया निर्देश
 
कुलपति के औचक निरीक्षण में सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने का दिया गया निर्देश
Updated: 4/3/2026 7:19:00 AM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

कुलपति के औचक निरीक्षण में सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने का दिया गया निर्देश।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई  इटावा के कुलपति माo डॉ अजय सिंह ने प्रातः आपातकालीन एवं ट्रामा सेंटर में अपने निरीक्षण के दौरान रोगियों से संबंधित समस्याओं एवं उनके निदान के लिए ली जाने वाली आवश्यक कार्यों की समीक्षा की। आपातकालीन ओ0टी0 के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्मिकों को रोगियों के प्रति संवेदनशील रहने एवं उनके उपचार में हर संभव मदद करने की सलाह दी। 
चिकित्सकों के उपस्थिति में कुलपति महोदय ने चिकित्सीय उपभोग में लाये जाने वाले सामग्रियों के उचित प्रबंधन एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली हर योजनाओं को उचित कार्यान्वयन हेतु बल दिया। मरीजों को निशुल्क दवाएं एवं आयुष्मान भारत योजना के द्वारा निशुल्क इलाज करने पर संस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया । 
माo कुलपति ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन मानस को निर्बाध मिलता रहे इसके लिए चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को अपने काम के प्रति प्रेम एवं रोगियों के लिए सहिष्णु होने की आवश्यकता होगी। उन्होनें कहा कि चिकित्सा सेवाओं में आने वाले सभी कर्मचारी सेवादार की भूमिका में होते हैं और उनका यह नैतिक कर्तव्य होता है कि वे रोगियों एवं उनके तीमरादारों के प्रति सहज एवं संवेदनशील रहें। 
ट्रामा सेंटर की सघन जांच में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और कमजोरियों को सुधारने के लिए कार्मिकों को संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश दिए गये। अस्पताल की साफ सफाई एवं कैम्पस को स्वच्छ बनाये जाने पर ध्यान देने पर जोर दिया । अस्पताल की बुनियादी सुविधा को गति मिले इसके लिए कार्य स्थली पर अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति पर भी लगाम कसने और नहीं मानने वालों पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
कुलपति महोदय ने कहा कि समय से की गई सेवा से दुखी और परेशान व्यक्ति का मन प्रसन्न होता है और वह खुशी मन से वापस जाता है। विश्वविद्यालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वह खुद निगरानी रखेंगे और मरीजों के हित में लिए गए सभी कार्यों का समय समय पर समीक्षा भी करते रहेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रिसीवर और डोनर हैलट से लखनऊ के आरएमएल रेफर, विशेषज्ञों की टीम करेगी निगरानी
फॉग्स रिव्यू कोर्स फॉर एग्जामिनेशन- 2026 का दो दिवसीय शैक्षणिक हुआ सम्पन्न
जच्चा बच्चा अस्पताल में दो दिवसीय फोर्स - 2026 कार्यशाला का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच पर सीएमई का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच पर सीएमई का सफल आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :