होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जच्चा बच्चा अस्पताल में दो दिवसीय फोर्स - 2026 कार्यशाला का हुआ आयोजन
 
जच्चा बच्चा अस्पताल में दो दिवसीय फोर्स - 2026 कार्यशाला का हुआ आयोजन
Updated: 4/1/2026 8:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जच्चा बच्चा अस्पताल में दो दिवसीय फोर्स - 2026 कार्यशाला का हुआ आयोजन
- प्रदेश के लगभग 20 मेडिकल कॉलेजों के 150 पीजी छात्रों ने किया प्रतिभाग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा बच्चा अस्पताल में दो दिवसीय फोर्स - 2026 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ संजय काला व विशिष्ट अतिथि डॉ. मीरा अग्निहोत्री और डॉ. ऋचा गिरी (उप-प्रधानाचार्य) के द्वारा किया गया। कार्यशाला में फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (फॉग्सी) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों से आए स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में नेशनल कन्वीनर डॉ. आशीष कुमार मुखोपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया और फॉग्सी के अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। डॉ किरण पाण्डेय ने फोर्स कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में उपस्थित लोगो को विस्तार से बताया । दो दिनों तक चले इस गहन सत्र में प्रसूति और स्त्री रोग से संबंधित विभिन्न जटिल विषयों पर चर्चा की गई। पहले दिन डॉ. आशीष , डॉ हफीज उर रहमान और डॉ. किरण पांडे जैसे विशेषज्ञों ने प्रसव के दौरान होने वाले रक्तस्राव (पीपीएच) के प्रबंधन और जटिल केस प्रेजेंटेशन पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही छात्रों को पेल्विस और स्कल के मॉडल पर प्रैक्टिकल डेमो भी दिया गया। स्त्री रोग से संबंधित कैंसर , एंडोमेट्रियल कैंसर, बांझपन और लैप्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। डॉ. आशीष मुखोपाध्याय ने छात्रों की थीसिस  की जांच की और उन्हें मौखिक परीक्षा में सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी गई । इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन समिति ,की ओर से डॉ शैली अग्रवाल द्वारा  राष्ट्रीय फॉग्सी टीम ने गेस्ट फैक्ल्टी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग 20 मेडिकल कॉलेजों के 150 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच पर सीएमई का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में स्तन नियोप्लाज्म की उन्नत जांच पर सीएमई का सफल आयोजन
जटिल कंधा फ्रैक्चर का सफल प्रत्यारोपण: सड़क दुर्घटना पीड़ित को UPUMS सैफई में मिला नया जीवन*
हृदय रोग संस्थान के लाभार्थियों के बैंक खातों मैं स्थानांतरित हुई राशि
हर्षोल्लास के साथ आईएमए ने मनाया ईद मिलन समारोह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :