ट्रैक चेकिंग के नाम पर वायरल हो रहे वीडियो फेंक - शकुंतला निषाद (भाजपा जिलाध्यक्ष)
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद के बिवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधुर तिराहे पर हुई एक घटना को लेकर कुछ वीडियो ट्रक चेकिंग के नाम पर वायरल हो रहे हैं जो की पूरी तरह झूठ है। यह बात प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कही। उन्होंने आगे कहा कि वास्तविकता यह है कि मैं और उनके साथ मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी एक भीषण हादसे का शिकार होते-होते बचे। घटना के समय भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडे,जिला महामंत्री नरविंद सिंह,जिला मंत्री दिग्विजय पाठक, मंडल महामंत्री भारत गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष उमा दीक्षित,मंडल मंत्री गीता निषाद,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा सहित लगभग 15 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। ये सभी पदाधिकारी सरीला मंडल के प्रशिक्षण वर्ग से हमीरपुर वापस लौट रहे थे तभी लापरवाही से एक अत्यधिक ओवरलोड ट्रक ने मेरी गाड़ी को अत्यंत तीव्र गति से बिल्कुल नजदीक से कट मारते हुए ओवरटेक किया, जिससे मेरी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी और जिलाध्यक्ष की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल उस ट्रक को रुकवाया। उन्होंने आगे कहा कि रुकवाने पर चालक के पास मोरम की कोई वैध रॉयल्टी नहीं मिली जिससे स्पष्ट हो गया कि वह अवैध रूप से सड़क पर दौड़ रहा था। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक सूचना और भ्रामक खबरों का खंडन एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के नाते तत्काल इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी जिन्होंने एसडीएम और आरटीओ को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।