ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग किसान की इलाज के दौरान मौत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मुस्करा,हमीरपुर l क्षेत्र के अलरा निवासी पिता और पुत्र किसान दो दिन पूर्व मुस्करा मंडी में गेहूं बेचने गये था जहां एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी जिसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए जहां इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सव आते ही परिवार में कोराहम मच गया।पुत्रने मामले की शिकायत थाना मुस्करा में दर्ज कराई है। मुस्करा थाना क्षेत्र के अलरा गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि 31 मार्च को वे अपने पिता लल्लू सिंह के साथ गेहूं की फसल बेचने के लिए मंडी मुस्करा में गए थे ।मैं और मेरे पिता गेहूं की वांनगी दिखाकर वापस हो रहे थे तभी मयंक राजपूत पुत्र भान सिंह जो तेज रफ्तार ट्रैक्टर चल रहे थे और मेरे पिता लल्लूसिंह ( ६०) को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर से उछलकर काफी दूर गिरे अन्य लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गया जहां हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया बताया कि बीती रात 8:00 इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सव आते ही घर में कोराहम मच गया।। पुत्र ने विधिक कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुछ नया अपडेट होगा तो बाद में करेंगे।