पूर्व विधायक की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नेक चंद्र पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि प्रभा गेस्ट हाउस छपेड़ा पुलिया काका देव में मनाई गई | परिवार सहित उपस्थित जनों ने उनके तैल चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | उपस्थित जनों ने कहां कि वह एक नेक दिल ईमानदार, कर्मठशील निर्भीक, साहसी व्यक्ति थे उन्होंने ने कभी किसी भी काम के लिए ना नहीं कहां हो जायेगा यह कहां | उनके विधायकी के कार्यकाल में कोई भी व्यक्ति अपने कामों के प्रति वंचित नहीं हुआ वह आलाधिकारियों से तालमेल बिठाकर रखते थे उन्होंने बहुत संघर्ष किया और लोगों की मदद की जिसका बखान किया नहीं जा सकता है | वह लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वालों में से थे वह कभी किसी काम के लिए हार नहीं मानते उसको अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते थे | श्रद्धांजलि देने वालों में संदीप शुक्ला आनंद मेहरोत्रा,कृपेश त्रिपाठी,नरेश शर्मा आदि तमाम कांग्रेस जन एवं अन्य दल के नेतागण उपस्थित रहे |
|