पैंक्रियाज की सिस्ट का एंडोस्कोपी अल्ट्रासाउंड द्वारा किया गया सफल इलाज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। लम्बे समय तक अत्यधिक शराब पीने से पैंक्रियाज की बीमारी से पीड़ित युवक का जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशिलीटी विभाग के गैस्ट्रोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ0 विनय कुमार व डॉ0 ध्रुव ठाकुर ने मरीज की एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड की मदद् से बिना चीरा लगाए सफल ऑपरेशन किया। मरीज ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक है।डॉ विनय कुमार ने बताया कि मकड़ी खेड़ा कल्यानपुर कानपुर का निवासी मरीज विवेक कुमार (39) काल्पिनक नाम जो कि लम्बे समय से शराब पीने के कारण पैंक्रियाज की बीमारी से पीड़ित था। डा विनय ने बताया कि अत्याधिक शराब पीने के कारण उसके पैंक्रियाज में सूजन व डायबिटीज होने की समस्या के साथ उसने जी0एस0वी0एम पी0जी0आई0 कानपुर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में दिखाया। जॉचों के उपरान्त पता लगा मरीज को पैंक्रियाटाइटिस (पैंक्रियाज मेें सूजन) व अमाशय के पीछे 17 सेमी का सिस्ट बना हुआ था। सिस्ट की बजह से पेट में दर्द, खाना खाने में दिक्कत और लगातार बजन में कमी आ रही थी। इस बीमारी के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में करीब एक से डेेढ़ लॉख का खर्चा बताया गया था। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ0 विनय कुमार, डॉ0 ध्रुव ठाकुर के द्वारा मरीज को भर्ती कर एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड की मदद् से सिस्ट को निकालने का निर्णय लिया गया। बुधवार को मरीज का इलाज एंडोस्कोपी अल्ट्रासाउण्ड की मदद् से बिना चीरा लगाए किया गया।
इस ऑपरेशन में 10 मिनट का समय लगा और कोई ब्लड का स्राव नहीं हुआ। ऑपरेशन के आधे घंटे बाद मरीज की सिस्ट पूरी तरह से खत्म हो गई। और उसके बाद मरीज ने सामान्य खाना खाना शुरू कर दिया । इस इलाज में केवल मात्र एक हजार रूपये का खर्च आया। वहीं डॉ0 ध्रुव ठाकुर (एसोसिएट प्रोफंेसर) गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा बताया गया कि पैंक्रियाज की सिस्ट का इलाज ऑपरेशन एवं एंडोस्कोपी द्वारा सम्भव है। एंडोस्कोपी अल्ट्रासाउंड पैंक्रियाज से सम्बन्धित इलाज के लिए एक आधुनिक विधि है। जिसके द्वारा कम समय में बिना चीरा एवं ऑपरेशन द्वारा सटीक इलाज करना सम्भव है। इस विधि से इलाज के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 विनय कुमार , डॉ0 ध्रुव ठाकुर ,डॉ0 मोहित त्रिपाठी के अलावा रमन शुक्ला, अतर सिंह,सौरभ आदि उपस्थिति रहे।