आधुनिक तकनीक सीखने 50 किसान दो दिवसीय प्रशिक्षण पर रवाना
- निदेशक प्रसार ने बस को दिखाई हरी झंडी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सीएसए विधि से 50 किसानों का एक दल बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा एवं चित्रकूट बुन्देलखण्ड के लिए रवाना हुआ। यह दल दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेगा। निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कृषक भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों और कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे अपनी उपज में सुधार कर सके।
उन्होंने कहा कि किसान कृषि विव में प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों का अवलोकन कर अपनी कार्यक्षमता और कौशल को बढ़ाएंगे। किसानों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्नतशील बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। भ्रमण दल के नोडल अधिकारी डॉ राजेश राय ने बताया कि किसान फसलों को होने वाला नुकसान आदि विषय पर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान वैज्ञानिक डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर विनोद प्रकाश, डॉ खलील खान के साथ ही प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।