डॉ आलोक गहलोत अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान से सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। दुनिया में एक ही धर्म है जो सब की शांति और खुशहाली का काम की कामना करता है वह सिर्फ सनातन हिंदू धर्म ही है जिसे यूनाइटेड नेशन ने भी दुनिया में शांति के लिए जरूरी माना है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत थीम पर पारिवारिक होली मिलन एवं दिव्य सम्मान समारोह के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कही। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग ऋषि डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद व आचार्या पूनम रानी को उनके 50 वर्षों की भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार हेतु लाइफटाइम अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के प्रमुख आई सर्जन डॉक्टर आलोक गहलोत,युवा एंटरप्रेन्योर शरद अग्रवाल, एडवोकेट चेतना गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। योग ऋषि डॉ ओम प्रकाश आनंद ने कहा कि जीवन को निरोगी बनाने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाकर हम अपने प्लैनेट की रक्षा भी कर सकते हैं। प्रदेश संयोजिका डॉ सुलोचना दीक्षित ने कहा कि होली में जिन लड़कियों ने नशे का सेवन कर पारिवारिक माहौल को बिगाड़ने का काम किया,वो हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है। इस मौके पर होली धमाल व प्राकृतिक रिफ्रेशमेंट ने समारोह को नई ऊंचाइयां प्रदान की।अंत में सभी का आभार महंत राम अवतार दास ने व्यक्त किया। योग गुरू ज्योति बाबा ने सभी को नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प भी कराया। समारोह में अन्य प्रमुख गीता,मोहिनी, रोहित,वैष्णवी, अशोक भारती, डॉक्टर सुलोचना दीक्षित इत्यादि थी।
|