होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप महानिरीक्षक ने प्रतिभाग कर की जनसुनवाई दिए निर्देश
 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप महानिरीक्षक ने प्रतिभाग कर की जनसुनवाई दिए निर्देश
Updated: 3/24/2026 1:28:00 AM By Reporter-

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप महानिरीक्षक ने प्रतिभाग कर की जनसुनवाई दिए निर्देश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा  अजीत कुमार ने आज तहसील मौदहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप महानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बाँदा राजेश एस. के साथ प्रतिभाग कर जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। समाधान दिवस में लगभग 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आयुक्त ने उपजिलाधिकारी मौदहा को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कर तीन दिवस के भीतर आख्या आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन के प्रति जनविश्वास मजबूत हो। साथ ही राजस्व अधिकारियों को एलपीजी गैस गोदामों का नियमित निरीक्षण करने तथा कालाबाजारी या ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मौदहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शौचालय अस्वच्छ पाए गए, ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं था तथा मरीजों की अत्यधिक भीड़ पाई गई। इसके अतिरिक्त पोर्च क्षेत्र की टाइल्स उखड़ी हुई मिलीं, जिससे अव्यवस्था परिलक्षित हुई। इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा भवन की क्षतिग्रस्त संरचनाओं की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पुनरावृत्ति की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन को प्रभावी, पारदर्शी और भरोसेमंद प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विधिवत सुनी गई समस्याएं
अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आलाधिकारियों ने जिला कारागार का किया त्रैमासिक निरीक्षण
15 वें वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे हैं तालाब की सिल्ट सफाई के कार्य
एडीजी जोन ने औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर लिया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :