एडीजी जोन ने औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर लिया जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया।श्री आलोक सिंह,अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का गहनता से जायजा लिया गया तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों के साथ विस्तृत वार्ता कर पुलिस लाइन के प्रस्तावित नक्शे/लेआउट का अवलोकन किया तथा आवश्यक तकनीकी बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे परियोजना का कार्य सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
|