होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  चकमार्ग से कब्जा हटाकर रास्ता कराया बहाल, समाधान दिवस में 86 शिकायतें आईं
 
चकमार्ग से कब्जा हटाकर रास्ता कराया बहाल, समाधान दिवस में 86 शिकायतें आईं
Updated: 3/24/2026 12:45:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

चकमार्ग से कब्जा हटाकर रास्ता कराया बहाल, समाधान दिवस में 86 शिकायतें आईं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। बिल्हौर तहसील में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का सुनवाई कर त्वरित निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में कुल 86 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण शासनादेश के अनुसार सात दिन की निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की निगरानी वे स्वयं करेंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस में ग्राम संभियापुर निवासी दौलतराम पुत्र सुघर लाल द्वारा चकमार्ग संख्या 210 पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्रमुख रूप से सामने आई। शिकायत में बताया गया कि पूर्व में पैमाइश के उपरांत निर्मित एवं संचालित चकमार्ग को पड़ोसी काश्तकारों ने तोड़कर उसमें नाली बना दी थी, जिससे मार्ग संकरा होकर आवागमन बाधित हो गया था। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी बिल्हौर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार एवं एडीओ पंचायत की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर अवैध रूप से बनाई गई नाली को ट्रैक्टर से हटवाकर चकमार्ग को पुनः आवागमन योग्य कराया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अरौल थाना पुलिस भी मौजूद रही। वर्तमान में मार्ग को और सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।
समाधान दिवस में प्राप्त अन्य शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। ग्राम न्योराखेड़ा निवासी सुभाष पुत्र रामऔतार की भूमि अराजी संख्या 138 को असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कराने की समस्या का समाधान करते हुए संबंधित प्रविष्टि कम्प्यूटर खतौनी में दर्ज करा दी गई। ग्राम भगवन्तपुर निवासी रामबेटी पत्नी मान सिंह का नाम खतौनी में संशोधित कराया गया, जबकि ग्राम चन्दुला निवासी त्रिभुवन सिंह पुत्र बाबू सिंह की बंधक भूमि को बैंक द्वारा जारी बंधक मुक्ति प्रमाण पत्र के आधार पर मुक्त करा दिया गया।
समाधान दिवस में विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के सर्वाधिक 56 प्रकरण रहे, जबकि पुलिस विभाग के 13, विकासखंड से संबंधित पांच, विद्युत विभाग के चार तथा अन्य विभागों से संबंधित शेष प्रकरण शामिल रहे।
इस अवसर पर डीसीपी कासिम आबिदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, उप जिलाधिकारी संजीव दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*डीएम ने बिल्हौर तहसील का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बिल्हौर तहसील का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार में अभिलेखों का परीक्षण किया और उनके सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए।
खाद एवं रसद विभाग के कार्यालय में तंबाकू मुक्त क्षेत्र के नोडल अधिकारी का नाम प्रदर्शित न पाए जाने पर इसे तत्काल अंकित कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत वसूली से संबंधित आरसी की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए शौचालय में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में सुव्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारित किया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विधिवत सुनी गई समस्याएं
अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आलाधिकारियों ने जिला कारागार का किया त्रैमासिक निरीक्षण
15 वें वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे हैं तालाब की सिल्ट सफाई के कार्य
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप महानिरीक्षक ने प्रतिभाग कर की जनसुनवाई दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :