दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा 21 एवं 22 मार्च 2026 को कानपुर क्लब में आयोजित दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों –ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए लीग मुकाबलों के पश्चात देर रात्रि खेले गए सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच अत्यंत रोमांचक रहे।पुरस्कार वितरण मे आईएमए कानपुर के पदाधिकारियों मे डॉ शालिनी मोहन सचिव, डॉ नंदिनी रस्तोगी, डॉ बृजेन्द्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष, डॉ कुणाल सहाय, डॉ देबज्योति देबराय, डॉ अमित सिंह गौर पूर्व सचिव एवं डॉ विकास श्रीवास्तव क्रीड़ा सचिव ने किया और बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य चिकित्सकों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। सेमीफाइनल मैच
सेमीफाइनल मुकाबले में ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 162/9 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष यादव (23 रन), मानव लूथरा (28 रन), निशांत सक्सेना (21 रन) एवं अनुराग राजौरिया (18 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।जवाब में रिजेंसी XI की टीम 12.2 ओवरों में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिजीत सचान (51 रन, नाबाद) ने सर्वाधिक रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। इस प्रकार Fortune XI ने यह मुकाबला 45 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच फाइनल मुकाबला जो कि ट्यूलिप इलेवन बनाम फॉरच्यून इलेवन के मध्य खेला गया वो भी अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मुकाबले में Tulip XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.5 ओवरों में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Fortune XI की टीम ट्यूलिप इलेवन के गेंदबाज डॉ अभिनव सेंगर के शानदार गेंदबाजी 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट के कारण 14 ओवरों में 94 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार Tulip XI ने 50 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच में Tulip टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक बढ़त बनाई कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें बधाई दी गई। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. अभिनव सेंगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर डॉ सौरभ सक्सेना को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए डॉ. अभिनव सेंगर को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट से भी सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव प्रो. डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. अर्चना भदौरिया (चेयरपर्सन, स्पोर्ट्स सब कमेटी), डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव), डॉ. विकास श्रीवास्तव (क्रीड़ा सचिव), डॉ. विनीत रस्तोगी (सह क्रीड़ा सचिव) एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव (कोऑर्डिनेटर) का प्रमुख योगदान रहा।