शतरंज प्रतियोगिता में समृद्धि,आरव,दक्ष व राघव ने मारी बाजी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर 13 अप्रैल, कानपुर मास्टर्स चेस एसोसिएशन द्वारा अरमापुर जूनियर क्लब में आयोजित कानपुर मंडल शतरंज प्रतियोगिता में सम्मिलित 135 खिलाड़ियों में बेस्ट बालिका खिलाड़ी का खिताब समृद्धि श्रीवास्तव ने अंडर9 बालक में राघव चोपड़ा,अंडर12 बालक में दक्ष सुराना,अंडर15में आरव सिंह ने टूर्नामेंट का खिताब जीता, इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक कपूर ने एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण नीरज शर्मा, शिवम त्रिपाठी एवं सभासद आरती त्रिपाठी ने किया, प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति के विनय अवस्थी अरविंद भारद्वाज नवीन विश्वकर्मा जितेंद्र सिंह, अमर सिंह, महेंद्र , यशवंत श्रीवास्तव, मुकेश साहू, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
|