20 वाहन सीज, 142 वाहनो का हुआ चालान, 7.03 लाख का लगाया जुर्माना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरटीओ प्रवर्तन विभाग ने कमिर्शयल वाहन जिनका टैक्स बकाया है उन वाहनो पर 10 मार्च से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बकायेदारो पर प्रवर्तन विभाग ने कार्यवाही करते हुए 20 वाहनो पर सीज की कार्यवाही की तो वहीं 142 वाहनो का चालान किया गया। इसके साथ ही 7.03 लाख का जुर्माना लगाया। वरिष्ठ एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून ने बताया कि जनवरी 2026 में शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कमर्शियल वाहनो को अब एक मुश्त टैक्स जमा करना होगा जोकि पूर्व में तिमाही के रूप में जमा होता था। लेकिन शासनादेश के बाद अब कमर्शियल वाहनो को वन टाइम टैक्स भरना होगा। कई वाहन ऐसे है, जिनका काफी समय से टैक्स बकाया चल रहा है ऐसे वाहनो पर प्रवर्तन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को भौंती, बिधनू व रामादेवी चौराहे पर अभियान चला कर 20 वाहनो पर सीज की कार्यवाही, 142 वाहनो का चालान व 7.03 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
|