होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  त्रासदियों से टूटे भाई-बहन को डीएम का सहारा,लौटी जिंदगी की आस
 
त्रासदियों से टूटे भाई-बहन को डीएम का सहारा,लौटी जिंदगी की आस
Updated: 3/11/2026 11:17:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

त्रासदियों से टूटे भाई-बहन को डीएम का सहारा,लौटी जिंदगी की आस
*डीएम ने थामा बच्चों का हाथ, टूटी जिंदगी को मिला सहारा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।नरवल तहसील के बिधनू ब्लॉक स्थित नगवां गांव में एक परिवार पर लगातार आई त्रासदियों ने दो मासूम भाई-बहन की जिंदगी को लगभग अंधेरे में धकेल दिया था। मां की मौत, बहन की आत्महत्या और पिता की बेरुखी के बीच दोनों बच्चे अकेले पड़ गए थे। ऐसे कठिन समय में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगे बढ़कर उनका हाथ थामा और उन्हें सहारा देकर जीवन में नई उम्मीद जगाई।
नगवां गांव की दिव्यांशी सिंह (21) और उसका छोटा भाई हर्षित सिंह (13) बीते कई महीनों से गंभीर पारिवारिक संकट का सामना कर रहे थे। अप्रैल 2025 में उनकी मां मधु का निधन हो गया। मां के जाने के बाद घर की जिम्मेदारियां अचानक बढ़ गईं। इसी बीच शराबी पिता मनोज सिंह ने दिव्यांशी की शादी एक ऐसे युवक से तय कर दी जो शराब का आदी था। इस निर्णय से आहत छोटी बहन शानू ने जनवरी 2026 में आत्महत्या कर ली। इस घटना ने परिवार को भीतर तक झकझोर दिया और पिता भी घर से लगभग अलग हो गए, जिससे दिव्यांशी और हर्षित पूरी तरह अकेले पड़ गए।
ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी ने परिवार की स्थिति से डीएम को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों से अभिभावक की तरह संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है। इसके बाद तत्काल उनके घर की मरम्मत और रंग-रोगन कराया गया। पात्रता के आधार पर अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया गया, जिससे नियमित खाद्यान्न मिल सके। दोनों बच्चों के आयुष्मान कार्ड भी बन गए हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही तत्काल राहत के रूप में राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
परिवार की एक और बड़ी समस्या भी डीएम के हस्तक्षेप से सुलझ गई। भूमि विक्रय के बदले मिलने वाली लगभग साढ़े चार लाख रुपये की राशि एक व्यक्ति लंबे समय से देने में टालमटोल कर रहा था। डीएम के निर्देश पर पहल करते हुए यह धनराशि बच्चों के खाते में दिलाई गई, जिससे उनके भविष्य को सहारा मिल सका।
गत शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस से लौटते समय जिलाधिकारी स्वयं नगवां गांव पहुंचे। उन्होंने दिव्यांशी और हर्षित से मुलाकात की, उन्हें होली का उपहार दिया और उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और साहस के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए।
कुछ समय पहले तक जिस घर में दुख और बेबसी का साया था, वहां अब धीरे-धीरे उम्मीद की रोशनी लौटती दिखाई दे रही है। प्रशासन के सहयोग और अपने हौसले के सहारे दिव्यांशी और हर्षित अब फिर से जीवन को संभालने की ताकत जुटा रहे हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष
गर्मी की शुरुआत होते ही धड़ल्ले से अवैध बोतल बंद पानी का धंधा फल-फूलने लगा
ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्रशिक्षण किया प्राप्त
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :