गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी की तो होगी जेल, उपजिलाधिकारियों को दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। एलपीजी गैस को लेकर शहर में बढ़ती अफवाहों और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त हो गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पेट्रोलिंयम कंपनियों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही गई। डीएम ने चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो सख्त कार्रवाई होगी। पेट्रोलियम कंपनियों ने बताया कि जिले में कुल 11,44,075 सक्रिय गैस उपभोक्ता हैं। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में घरेलू सिलिंडरों की ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाए। गैस कंपनियां जिसकी बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर दे।
-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है
डीएम ने कहा कि सिलिंडरों की आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं के घर तक की जाएगी और डिलीवरी के समय ओटीपी प्रणाली अनिवार्य रहेगी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी आने की जरूरत नहीं है। प्रतिनिधियों ने बताया गया कि जिले में 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं और सभी पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है।
- बाक्स
एलपीजी संकट: सिलिंडर की लंबी कतार में खड़ी युवती बेहोश
- 15 दिन से बुकिंग पर भी खाली हाथ लौट रहे लोग
फोटो-0
गैस संकट का नजारा मंगलवार को गुजैनी स्थित चंदेल गैस एजेंसी पर देखने को मिला। गैस सिलिंडर पाने की जद्दोजहद में घंटों से कतार में लगी एक युवती राधा अचानक गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। युवती के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।
लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का दर्द छलक पड़ा। लोगों का कहना है कि वे पिछले 15 दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद रोज सुबह से शाम तक कतार में लगते हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा। स्थिति यह है कि कई परिवारों को गैस लिए हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय हो गया है और घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है।
- न फोन मिलता है, न अधिकारी सुनते हैं
एजेंसी पर मौजूद लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस एजेंसी का फोन कभी नहीं मिलता है। जब सीधे एजेंसी पहुंचते हैं, तो उन्हें कतार में लगने को कह दिया जाता है, लेकिन घंटों खड़े होने के बाद अंत में स्टॉक खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है।