होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
 
बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
Updated: 3/11/2026 7:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की संशोधित नियमावली 2016 के तहत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रमिकों से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत कानपुर मंडल के लिए दिसंबर 2026 तक का लक्ष्य तय किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की गई।सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने जानकारी दी कि बाल श्रम उन्मूलन के प्रभावी प्रवर्तन के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारियों को भी निरीक्षक नामित किया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाल श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए 10 टीमों का गठन करते हुए निर्देश दिया कि सभी टीमें 12 मार्च से 25 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें और बाल श्रमिकों का चिन्हांकन सुनिश्चित करें। अभियान की समीक्षा 27 मार्च को की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चिन्हित बाल एवं किशोर श्रमिकों की सूची शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराकर उनका शैक्षिक पुनर्वास कराया जाए। साथ ही बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत विद्यालय से बाहर हुए बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजकर उनका पुनः विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह , खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रेड यूनियन की ओर से अनिल उपाध्याय तथा फीटा के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने भी बैठक में भाग लेते हुए बाल श्रम उन्मूलन को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अपने सुझाव दिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व को लेकर सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ऐ अल्लाह पूरे विश्व में शांति सदभाव कायम कर, जंग बंद हो - इखलाक अहमद डेविड
एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर स्थापित*0512-2988763 तथा 6394616122 (व्हाट्सएप नंबर) पर करें शिकायत
सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :