होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम
 
सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम
Updated: 3/10/2026 10:44:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:डीएम
*जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में की। इस दौरान क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह तथा पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जनपद में एलपीजी के कुल 11,44,075 सक्रिय उपभोक्ता हैं, जिनमें आईओसीएल के 7,15,814, बीपीसीएल के 2,21,252 और एचपीसीएल के 2,07,009 उपभोक्ता शामिल हैं। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि सिलेंडरों की आपूर्ति फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के आधार पर की जाए। जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी और ओटीपी व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आने की आवश्यकता नहीं है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नागरिकों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में कुल 319 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जनपद में लगभग 11 हजार कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल कनेक्शन के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी। आपूर्ति श्रृंखला बेहतर होने पर अन्य सभी कमर्शियल कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं को असुविधा न होने दी जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने जोन स्तर पर किए जा रहे समन्वित प्रयासों दी जानकारी
हटिया में झंडारोहण कर गंगा मेला की शुरुआत
उत्तर प्रदेश बनेगा सौर उर्जा निवेश का हब 7-9 मई को लगेगा यूपी एनर्जी एक्सपो
शोषण के खिलाफ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा को सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :