आरएसएस के होली मिलन में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मंत्र पर फाग के गीत गातीं पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी और मंच के सामने डिप्टी सीएम बजेेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक संग जमकर झूमतीं दिखीं भाजपा की महिला नेत्रियां और कानपुर की मेयर। ये दृश्य था रविवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज में आयोजित हुये आरएसएस होली मिलन कार्यक्रम का। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सूबे के डिप्टी सीएम बजेश पाठक शामिल हुये। प्रोग्राम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने होली के गीत गाये। यहां बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रर्ताओें समेत सांसद व विधायक पहुंचे। डिप्टी सीएम के साथ संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम नेे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेंद्र मैथानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, आनंदेश्वर मंदिर के इच्छा गिरी महाराज, पनकी मंदिर के महंत और गोल्डन बाबा, महिला मोर्चा प्र्रदेश कार्यकारिणी ज्योति शुक्ला, वंदना गप्ता आदि भी पहुंचे। मालिनी अवस्थी ने मंच से और महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने घूमकर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को महिला दिवस की भी शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम में फाग के मौसम वाले स्वल्पाहार की भी व्यवस्था थी।
|