होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  विवि में एनआईआरएफ और नैक पर कार्यशाला
 
विवि में एनआईआरएफ और नैक पर कार्यशाला
Updated: 2/27/2026 12:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विवि में एनआईआरएफ और नैक पर कार्यशाला 
- यू-सीएआरईएस योजना की विशेष घोषणा, कालैजों में प्रत्यायन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को “महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन पर एनआईआरएफ और नेक मूल्यांकन विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। यह कार्यक्रम आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं महाविद्यालय विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इसमें U-CARES योजना की घोषणा की गई। जिसके तहत नैक के लिए आवेदन करने वाले पहले 25 महाविद्यालयों को 15 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने संबद्ध महाविद्यालयों से आग्रह किया कि वे गुणवत्ता सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाएँ। नैक प्रत्यायन तथा एनआईआरएफ रैंकिंग को प्राथमिकता दें। प्रो. संदीप कुमार सिंह ने NAAC और NIRF की प्रक्रिया, तैयारी दस्तावेजीकरण तथा संस्थागत समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान की पहचान उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, नवाचार, छात्र प्रगति, पारदर्शी प्रशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व से बनती है। उन्होंने महाविद्यालयों से गुणवत्ता आश्वासन को अपनी स्थायी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
यू-केरीस योजना का प्रमुख आकर्षण की घोषणा रही। योजना का उद्देश्य महाविद्यालयों में प्रत्यायन संस्कृति को बढ़ावा देना है। इससे संस्थानों को व्यवस्थित तैयारी और दीर्घकालिक गुणवत्ता सुधार के लिए प्रेरणा मिलेगी। नैक केवल मूल्यांकन नहीं, बल्कि सतत गुणवत्ता सुधार  की प्रक्रिया है। शिक्षण-अधिगम  को अधिक प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाना। शोध, नवाचार और विस्तार गतिविधियों को बढ़ावा देना। आईक्वेक की सक्रिय भूमिका और आंतरिक शैक्षणिक समीक्षा। पीयर टीम विज़िट के लिए संस्थागत तैयारी। एनआईआरएफ सत्र की राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग प्रणाली है। सही और प्रमाणित आँकड़ों का महत्व। शिक्षण गुणवत्ता और शोध प्रकाशन  पर विशेष ध्यान। स्नातक परिणाम और प्लेसमेंट पर फोकस। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, निदेशक IQAC प्रो. संदीप कुमार सिंह, वित्त अधिकारी  अशोक कुमार त्रिपाठी तथा कुलसचिव श्री राकेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा एवं औरैया जनपद के संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, IQAC समन्वयक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय की गुणवत्ता उन्नयन, पारदर्शिता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नैक मानक समन्वयकों में डॉ. विशाल अवस्थी, डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डॉ. विशाल चंद एवं डॉ. अभिषेक चंद्र की सक्रिय उपस्थिति रही। एनआईआरएफ समन्वयक डॉ. राकेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में पी.पी.एन. कॉलेज से प्रो. सुमन सिंह , प्रो. आभा सिंह, एवं ए.एन.डी. कॉलेज से प्रो. अंजिता सिंह, बीएनडी के विवैक द्विवेदी की सहभागिता रही।  कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कटियार  ने किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसान मेले में किया गया कृषि नवाचारों का प्रदर्शन
उपसीएम की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का मना स्थापना दिवस
संघ प्रचारक का मनाया जन्मदिन
उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र विकास के लिए की वार्ता
शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :