25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस ने 25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को दबोचा.कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बर्रा थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी बर्रा थाने में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहा था और काफी समय से फरार थागुजैनी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
|