होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कोविड में माता-पिता खो चुके बच्चों संग सजी होली, डीएम आवास पर खिलीं मुस्कानें
 
कोविड में माता-पिता खो चुके बच्चों संग सजी होली, डीएम आवास पर खिलीं मुस्कानें
Updated: 3/3/2026 2:40:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

कोविड में माता-पिता खो चुके बच्चों संग सजी होली, डीएम आवास पर खिलीं मुस्कानें
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।होली की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी आवास में रंगों का दृश्य कुछ अलग था। अबीर-गुलाल से रंगे चेहरे, बच्चों की सहज हंसी और आत्मीय संवाद आयोजन उन बच्चों के नाम रहा, जिन्होंने कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया था। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से जुड़े बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनके साथ होली की खुशियां साझा की गईं।
जनपद में योजना से 22 बच्चे लाभान्वित हैं। इनमें से 10 बच्चे अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, जबकि शेष 12 बच्चों के घरों पर पिचकारी, रंग, नए कपड़े और मिठाई सहित उपहार भिजवाए गए।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि सिंह ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद वे बच्चों के बीच बैठ गए। किसी से पढ़ाई के विषय पूछे, किसी से भविष्य का सपना। एक बच्चे ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो दूसरे ने इंजीनियर बनने का लक्ष्य बताया। जिलाधिकारी ने उनकी प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा, मार्गदर्शन या किसी भी जरूरत में प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ साथ रहेगा और इन बच्चों को आगे बढ़ने के हर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में औपचारिकता से अधिक आत्मीयता दिखी। बातचीत सीधे बच्चों से हुई। रंगों के बीच उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता की झलक दिखाई दी। जिन बच्चों ने असमय अभिभावकीय साया खोया, उनके लिए यह आयोजन केवल त्योहार नहीं, बल्कि भरोसे का एक मजबूत आधार बनकर उभरा।
उल्लेखनीय है कि दीपावली पर भी जिला प्रशासन ने इन्हीं बच्चों के साथ त्योहार मनाया था। त्योहारों के माध्यम से यह निरंतर संपर्क प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि संरक्षण केवल योजना तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानपुर की होली अपनी सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सद्भाव के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपील की कि पर्व को शांति, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। रंगों का यह त्योहार तभी सार्थक है जब उसकी खुशियां समाज के हर उस बच्चे तक पहुंचें, जिसे सहारे की जरूरत है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वार्षिक उत्सव में चटक मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं
अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनायें रखने हेतु व्यापक फ्लेग मार्च
पुलिस ने दो ट्रैक्टर को थाना में कराया जमा
किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान पुलिस जांच में जुटी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :