होलिका दहन और गंगा मेला की तैयारियों पर नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं पर की बैठक
-सभी विभागों को होली एवं गंगा मेला पर व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वित और सुरक्षात्मक दृष्टिकोण की जाएं: अर्पित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में होली पर्व एवं गंगा मेला के दृष्टिगत समुचित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की गई। बैठक में जोनवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए जोन-1 में 76, जोन-2 में 133 तथा जोन-3 में 98 होलिका दहन स्थल चिन्हित कर आवश्यक समतलीकरण, मिट्टी डालने एवं मार्गों पर पैचवर्क कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गंगा मेला के दृष्टिगत सरसैया घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी स्थलों का पुनः निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित की जाए।
होलिका दहन स्थलों पर विद्युत लाइनों/केबल की जांच कर दुर्घटना की संभावना समाप्त की जाए। मार्ग प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि गंगा मेला मार्ग पर लगभग 100 फ्लड लाइट स्थापित की जाएंगी। उन्होंने ने संबंधित अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर समय से प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाए। जलकल विभाग ने 2 से 5 मार्च तक अतिरिक्त जलापूर्ति की होगी। 10 मार्च (गंगा मेला) को विशेष जलापूर्ति होगी। जललाइन से न पहुंचने वाले क्षेत्रों में टैंकर उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने होलिका दहन स्थलों पर चूना छिड़काव, विशेष सफाई एवं दहन उपरांत तत्काल स्वच्छता कार्य होंगे। हर जोन में त्वरित सफाई दल तैनात होंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंश नियंत्रण हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित कर मुख्यालय पर तैनात रहे। बर्रा, साउथ कानपुर एवं रेल बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए। नगर आयुक्त ने सभी विभागों को होली एवं गंगा मेला पर्व के अवसर पर समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वित एवं सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सुनिश्चित की जाएं, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्तगण, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक (जलकल), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।