होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  लूट के मुकदमे में अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी
 
लूट के मुकदमे में अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी
Updated: 2/28/2026 12:24:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

लूट के मुकदमे में अभियुक्तों की पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी 
 -अभियुक्तो के पास से 10 लाख 73 हजार रुपये की बरामदगी 
- अनावरण टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा 01 लाख रुपये की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रकरण में प्रारंभिक स्तर पर वादी द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा रही थी तथा इसे आपसी झगड़े का मामला बताया जा रहा था। तथापि पुलिस टीम को परिस्थितियों के आधार पर संदेह हुआ। प्राथमिक जानकारी एवं तथ्यों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि लगभग ₹8,00,000 की लूट की घटना हुई है, जबकि वादी रिपोर्ट दर्ज कराने से कतई इंकार कर रहा था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क कर उस दिन के लेन-देन का विस्तृत विश्लेषण (ट्रांजैक्शन पैटर्न स्टडी) किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि संबंधित खाते से उस दिन लगभग ₹3,20,00,000 की भारी मात्रा में नकद निकासी की गई थी। आगे की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि उक्त राशि का अधिकांश भाग पहले ही विभिन्न व्यक्तियों में बांट दिया गया था तथा केवल ₹25,00,000 की नकदी कैरियर द्वारा ले जाई जा रही थी, इस दौरान लूट की घटना कारित की गई।तकनीकी साक्ष्यों एवं लोकेशन विश्लेषण से कुछ अभियुक्तों की गतिविधियां दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र, कश्मीर एवं नेपाल तक पाई गईं , जिससे इनके व्यापक मूवमेंट का संकेत मिला। पुलिस टीम की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 04 अभियुक्त मुठभेड़ के उपरांत पकड़े गए तथा 02 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें 02 अभियुक्त रेकी करने वाले थे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर से इस घटना की योजना बना रहे थे तथा कई बार रिहर्सल भी कर चुके थे। पूर्व में एक असफल प्रयास के बाद इस बार इन्होंने ₹25,00,000 की लूट की घटना को अंजाम दिया।पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मुख्य व्यक्ति महफूज है, जिसके लिए ये अभियुक्त कार्य करते थे। प्रारंभिक जांच में उसके 14 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई। एक ही बैंक, आईडीबीआई बैंक, से लगभग सवा दो साल की अवधि में ₹850,00,00,000 (आठ सौ पचास करोड़ रुपये) का कैश रोल होना पाया गया। आगे की जांच में 12 विभिन्न बैंकों के 68 खातों से लगभग ₹1,600,00,00,000 (सोलह सौ करोड़ रुपये) की नकद निकासी का तथ्य सामने आया है। इन खातों में फतेहपुर, उन्नाव एवं कानपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में धनराशि जमा की गई, जिसके बाद क्रमिक रूप से नकद निकासी की जाती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकद निकासी का उपयोग किसी अवैध अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधि में तो नहीं किया जा रहा था। अभियुक्तों से अब तक ₹10 लाख 73 हजार रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है।जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि जिन दो व्यक्तियों के साथ घटना हुई थी, वे इस लूट की साजिश में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं थे, बल्कि कैरियर के रूप में कार्य कर रहे थे। रहमान एवं सुभान नामक अभियुक्त रेकी एवं सूचना संकलन का कार्य कर रहे थे।उक्त प्रकरण में बैंक स्तर पर संभावित लापरवाही, कर चोरी एवं संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों के दृष्टिगत आयकर विभाग, जीएसटी विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा भारतीय रिजर्व बैंक को भी सूचित किया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने स्तर से विस्तृत जांच सुनिश्चित कर सकें।प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अग्रसेन चौक बनाने का सांसद ने दिया आश्वस्त
एडीजी जोन ने किया सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ
माॅकडिल में एबीसी टाइप अग्निशामक यंत्र चला कर आग बढ़ाने से रोकने का प्रयास
आय कर्मचारी महासंघ रीजन द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
सीएसए में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर हुई कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :