आय कर्मचारी महासंघ रीजन द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न |
-विजयी पदाधिकारियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आयकर कर्मचारी महासंघ, कानपुर रीजन का द्विवार्षिक चुनाव गत दिन में संपन्न हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी रंजीत कनौजिया ने भारी बहुमत से विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया जिसका भव्य शपथ ग्रहण समारोह 24 फरवरी को आयकर भवन, सिविल लाइंस के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण के साथ आयकर प्रशासन, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के सर्किल एवं रीजन के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों के साथ भारी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी रंजीत कन्नौजिया द्वारा अध्यक्ष नवनीत शुक्ला एवं सचिव शिवेंदु श्रीवास्तव के साथ उपाध्यक्ष रजत सिंह चौहान, संयुक्त सचिव आनंद कुमार, वित्त सचिव अक्षत अवस्थी, सहायक सचिव शिवम पाल एवं रवि कुमार आदि पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य हिमाली सिंह, शशांक गुप्ता, शिवांक सिंह, मयंक प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक सोनकर, अवनीश कुमार मिश्रा, विशाल कुमार पाल, नवीन कुमार वर्मा, सुमोध कुमार को शपथ दिलायी गई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में आईआरएस एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रधान आयकर आयुक्त शिवानी सिंह, उपाध्यक्ष शिवदान सिंह भदौरिया, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ से शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, कुणाल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आयकर कर्मचारी महासंघ सर्किल के बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत शर्मा, बृजेश बाजपेयी के साथ भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।