सर्व ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा ब्राह्मण चिकित्सकों किया गया सम्मान समारोह
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।सर्व ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा ब्राह्मण चिकित्सक सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ समारोह का उद्घाटन सत्यदेव पचौरी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया समारोह को सम्बोधित करते हुए पचौरी ने कहा कि ब्राह्मणों को संगठित होकर अपनी ताकत का ऐहसास करना होगा। समारोह को संबोधित करते हुए सतीश निगम पूर्व विधायक ने कहा ब्राह्मण ही एक ऐसा वर्ग है समाज को दिशा देता है ब्राह्मणो को एक होकर सुदामा लोग को सहयोग करना चाहिए। समारोह को सम्बोधित करते कौशल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मण समाज की रीढ़ की हड्डी है ब्राह्मणो सदैव समाज के उत्थान का कार्य किया है ब्राह्मणो ने समाज को नई दिशा दी वही कहा कि ब्राह्मणों को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणों का उत्थान होगा ब्राह्मण सदैव देश का नेतृत्व करता रहा है परन्तु आज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। इस दौरान ब्राह्मण चिकित्सक सम्मान समारोह में 91 ब्राह्मणों चिकित्सको को सम्मानित किया गया इस दौरान संजीव मिश्रा, विनोद शुक्ला, संजय अवस्थी,कौशल किशोर अवस्थी,डा शरद बाजपेई,डा उमेश पालीवाल,डा एस के मिश्रा,डा हेमंत मोहन,डा आरती मोहन,डा मीरा अग्निहोत्री,डा राजेश त्रिवेदी,डा आर एन द्विवेदी,डा धर्मेंद्र अवस्थी,श्रीमती सीमा गौतम, अंजलि तिवारी, तृप्ति मिश्रा, आदि लोगो मौजूद रहे।
|