होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का अद्भुत संगम
 
अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का अद्भुत संगम
Updated: 2/24/2026 9:02:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का अद्भुत संगम |
-क्राइस्ट चर्च कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता संपन्न |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  क्राइस्ट चर्च कॉलेज का परिसर सोमवार को मार्शल आर्ट्स के अखाड़े में परिवर्तित हो गया, जहाँ विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओं ने अपने दमखम, अनुशासन और उत्कृष्ट कराटे कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अवसर था छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालय कराटे (छात्र/छात्रा) प्रतियोगिता (2025-26) का, जिसमें "उत्कृष्टता, टीमवर्क और खेल भावना" का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दुबे के परिचयात्मक भाषण से हुआ। इसके पश्चात अंशिका, उर्वशी, चाहक और तनिष्का द्वारा अतिथियों को बैज पहनाकर तथा स्मृति चिह्न एवं पौधे भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक स्वागत भाषण डॉ. पारुल द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके सर्वांगीण विकास में खेलों और विशेषकर मार्शल आर्ट्स के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रभाकर पांडेय और ऑल कानपुर डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान अजय वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में टीम और व्यक्तिगत स्तर पर काता  और कुमिते  स्पर्धाओं का कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुख्य निर्णायक  सुनील कुमार श्रीवास्तव और रेफरी  राहुल की पैनी नज़र और नेतृत्व में पूरी निष्पक्षता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम बेहद रोमांचक रहे और इसमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का स्पष्ट दबदबा देखने को मिला। छात्रा वर्ग  में सीएसजेएमयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम काता और टीम कुमिते दोनों स्पर्धाओं में विजेता का खिताब अपने नाम किया। नंदिनी दिवाकर, आशना यादव, पलक दिवाकर, पावनि पांडेय और आस्था पांडेय के बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी डी.जी.पी.जी. की शिफा हबीबी (-45Kg) और एम.एम.वी. की तीशा श्रीवास्तव (+68Kg) ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
छात्र वर्ग (Boys) की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी कांटे की टक्कर रही। सीएसजेएमयू के वेदांश त्रिपाठी ने व्यक्तिगत काता और कुमिते (-60Kg) दोनों में स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया। वहीं टी.आर.एस.सी. के अमर कुशवाहा ने कुमिते (-84Kg), वी.एस.एस.डी. के प्रिंस गौतम ने (-50Kg) और एस.जे. कॉलेज के निखिल यादव ने (-55Kg) में जीत दर्ज की। मेजबान क्राइस्ट चर्च कॉलेज के शाश्वत शुक्ला ने लड़कों के कुमिते (-60Kg) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया और नॉर्थ ज़ोन की टीम कुमिते के लिए भी अपना स्थान पक्का किया। इस पूरे भव्य आयोजन की सफलता और सुचारू संचालन का एक बड़ा श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग और छात्र समन्वयक आर्यन जायसवाल एवं शिवांग शुक्ला के अथक परिश्रम और समर्पण को जाता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर के रोजगार मेले में 1143 युवाओं की चमकी किस्मत
जिलाधिकारी ने आज कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज,परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
एएनडी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल शिक्षकों ने सांझा किए अपने विचार
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर लगा एक दिवसीय शिविर
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में लगा रोजगार मेला 300 छात्राएं शॉर्टलिस्ट
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :