होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  एएनडी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल शिक्षकों ने सांझा किए अपने विचार
 
एएनडी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल शिक्षकों ने सांझा किए अपने विचार
Updated: 2/17/2026 9:40:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

एएनडी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल शिक्षकों ने सांझा किए अपने विचार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 21वीं सदी में युवा वर्ग सामाजिक आंदोलनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है। युवाओं को हर अच्छे और बुरे कामों की बेहतर समझ है। इसलिए अधिकतर युवा देशहित में ही सारे काम कर रहे हैं। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि ये बातें डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंदर ने कहीं। वह शहर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार (आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित) को संबोधित कर रहे थे। जिसका विषय- रीडिफाइनिंग सिविक इंगेजमेंट इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी टूवार्ड्स ए स्ट्रांगर डेमोक्रेसी रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर ऋतंभरा, मुख्य अतिथि डीआईजी रेंज कानपुर हरीश चंदर, मुख्य वक्ता प्रोफेसर शान्तेश कुमार सिंह, विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर अश्विनी कुमार दुबे, संयोजक डॉ आकांक्षा गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर शान्तेश कुमार सिंह ने कहा सभी की सक्रिय सहभागिता ही समाज का परिदृश्य बदलने में सहायता करेगी। विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर अश्विनी कुमार दुबे ने नागरिक सहभागिता को बढ़ाने में सरकारी तंत्र के प्रयासों पर प्रकाश डाला। पूर्ण अधिवेशन-1 सत्र की अध्यक्षता प्रो अनुपम शर्मा तथा सह -अध्यक्षता प्रो आरती सक्सेना ने की। मुख्य वक्ता प्रो प्रवीण कुमार तिवारी ने लोकतांत्रिक शिक्षा एवं नागरिक चेतना पर प्रकाश डाला। पूर्ण अधिवेशन-2 सत्र की अध्यक्षता प्रो आशुतोष सक्सेना तथा सह- अध्यक्षता प्रो संगीता अवस्थी ने की। मुख्य वक्ता प्रो राजीव कुमार सिंह ने लोकतंत्र के ऐतिहासिक एवं राजनीतिक आयामों पर प्रकाश डाला। प्रो अनिल मिश्रा ने कहा नागरिक सहभागिता केवल अधिकारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें कर्तव्यों और नैतिक जिम्मेदारियों का भी समावेश होना चाहिए।धन्यवाद ज्ञापन डॉ सबीना अंसारी एवं संचालन सुश्री दीक्षा सिंह के द्वारा किया गया। गाजियाबाद के एलआर कालेज  की प्रोफेसर डा.संध्या शर्मा ने कहा यह विषय समकालीन लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका को नए संदर्भों में समझने की आवश्यकता पर बल देता है। डिजिटल तकनीक, सोशल मीडिया, वैश्वीकरण और सूचना क्रांति ने नागरिक सहभागिता के पारंपरिक रूपों को बदल दिया है। अब नागरिक केवल मतदान तक सीमित नहीं रहे, बल्कि नीति-निर्माण, सामाजिक आंदोलनों, ऑनलाइन अभियानों और जनचर्चाओं में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। अध्यक्षता डॉ विवेक कुमार राय तथा सह -अध्यक्षता प्रो अर्चना सक्सेना ने की। प्रो संध्या शर्मा ने डिजिटल युग में नागरिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्रों का समन्वय समन्वयक डॉ स्वाति के द्वारा किया गया जिसमें 111 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूजा शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाये, शोध छात्र, स्नातक एवं परास्नातक की छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर लगा एक दिवसीय शिविर
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में लगा रोजगार मेला 300 छात्राएं शॉर्टलिस्ट
सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने संभाली भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी
कोहरे के चलते देर से काॅलेज पहुंचने पर प्रोफेसरों ने छात्र छात्राओं को पीटा, छात्रों ने किया विरोध
बोर्ड परीक्षा होने से पूर्व विदाई समारोह में छात्रों ने मचाया धमाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :