होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी को सीएसजेएम विश्वविद्यालय में
 
मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी को सीएसजेएम विश्वविद्यालय में
Updated: 2/17/2026 11:34:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी को सीएसजेएम विश्वविद्यालय में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश श्री अनमोल पाल के दिशा निर्देशन में प्रभारी सचिव अपर सिविल जज कर्णिका अवध द्वारा आज
अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा आम जनता के हित एवं विधिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के सभागार में आयोजित होगा।
शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनमें श्रमिक, दिव्यांगजन, बच्चे, ट्रांसजेंडर, निर्धन एवं निराश्रित वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, वृद्धजन, महिलाएं, भिक्षुक एवं गृहविहीन, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ित, आपदा प्रभावित तथा मानव तस्करी से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विधिक जानकारी एवं सहायता प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने, तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विभिन्न शासकीय विभागों एवं बैंकों द्वारा संचालित लोकोपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सेवा से संबंधित परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर का उद्देश्य विधिक चेतना का प्रसार, जनहितकारी दृष्टिकोण को प्रोत्साहन तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से विधिक सेवाओं के वितरण आधारित मॉडल को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना है।
प्राधिकरण द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि शिविर में आने वाले आवेदक अपने साथ पहचान पत्र एवं संबंधित योजना से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अवश्य लाएं। जिन लाभार्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है, वे आवेदन की रसीद एवं आवश्यक प्रपत्र साथ लेकर आएं। योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन संबंधित विभाग को शिविर से पूर्व अथवा शिविर के दिन भी प्रस्तुत किया जा सकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
18 फरवरी को मा० सदस्य एससी/एसटी आयोग करेंगे कानपुर का निरीक्षण व जनसुनवाई
बार एसोसिएशन चुनाव में क्यूआर कोड और सीओपी कार्ड से पड़े वोट, एक घंटे देर से खुला मतदान
पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत खेती के गुर
मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :