होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  कार्यकर्ताओं को संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगी बीजेपी
 
कार्यकर्ताओं को संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगी बीजेपी
Updated: 2/17/2026 10:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कार्यकर्ताओं को संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगी बीजेपी 
- विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा प्रशिक्षण महाअभियान 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 7 मार्च से 13 अप्रैल तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाएगी। इस महाअभियान के अंतर्गत जिला व मंडल स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित दक्षिण एवं ग्रामीण जिले की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक एवं जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की सतत प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व—तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्य संस्कृति की आधारशिला है। प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और वैचारिक मजबूती की प्रक्रिया है। यह अभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। इस अवसर पर पंकज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आज़ादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, जिसे उस समय के नेताओं ने नहीं माना, लेकिन आज राहुल गांधी स्वयं उस विचार को व्यवहार में उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता एक चुनाव समाप्त होते ही अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश और समाज निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और दीर्घकालिक प्रक्रिया है कार्यशाला में प्रमुख रूप से राधेश्याम पाण्डेय, वेदव्रत सचान, पूनम द्विवेदी, स्वप्निल वरुण, कौशल किशोर दीक्षित, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला, रघुनंदन भदौरिया, प्रकाश वीर आर्य, मनीष त्रिपाठी,भूपेंद्र त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, अनिरुद्ध शुक्ला, समरजीत सिंह एवं अंशुल बाजपेई ,राजेश श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मलिन बस्तियों की दयनीय स्थिति के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन/नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री बसपा एवं अपना दल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथियों समेत सपा का दामन थामा
बीजेपी ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया,बंद उद्योग-धंधे पहचान बने:सपा प्रमुख
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम: राष्ट्रीय प्रवक्ता
भाजपाइयों ने राज्य मंत्री एवं जनपद हमीरपुर प्रभारी का किया अभिनंदन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :