मलिन बस्तियों की दयनीय स्थिति के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन/नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में अध्यक्ष पवन गुप्ता और एआईसीसी सदस्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल के नेतृत्व में जे के मंदिर के पास राजपुरवा और डीबीएस कॉलेज मलिन बस्ती में लोगों की दयनीय स्थिति के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और फिर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जलभराव,बंद नाले,पानी के निकासी की समस्या, कूड़े के ढेर,टूटी सड़कें के कारण मलिन बस्तियों के लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं।प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि बच्चे बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं।यहां तक कि मरने और शादी तक में भयावह स्थिति के कारण लोग परेशान होते हैं।जल भराव के कारण घर के बाहर निकलना दूभर हो गया है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं!अध्यक्ष पवन गुप्ता और प्रतिभा अटल पाल ने मांग करी कि तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर बस्तियों में रहने वालों को न्याय दिलवाएं।काफी संख्या में कांग्रेसजन और बस्ती के लोग मौजूद रहे।कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,प्रतिभा अटल पाल,सैमुअल लकी सिंह,पदम मोहन मिश्रा,धर्मेंद्र चौहान,राकेश साहू,विनोद अवस्थी,अजय श्रीवास्तव शीलू, आफताब हसन, विवेक पाल, चमन खन्ना, रामपाल नागवंशी, रोहित मिश्रा, रजत मिश्रा, चंदा कृष्ण, भारती,माया ,गुड़िया, रचना, अंजू आदि थे।
|