होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परमट पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
 
महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परमट पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
Updated: 2/12/2026 12:39:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परमट पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही दुरुस्त रखी जाएं।
जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए तथा प्रतिदिन उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें सुनिश्चित करते हुए मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए और प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाए जाएं।प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अस्थायी प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान रातभर आवागमन रहेगा, इसलिए अंधेरा या अव्यवस्था की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पार्किंग की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त अस्थायी शौचालय तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर उन्होंने समन्वय आधारित कार्ययोजना पर चर्चा की और कहा कि प्रशासन व प्रबंधन आपसी तालमेल से कार्य करें।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों में भी इसी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा एक समन्वित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें नगर निगम, पुलिस, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम, पुलिस विभाग, केस्को, जल संस्थान एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी, ईंट-भट्ठों पर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी
बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना देकर किया प्रदर्शन
ऑन लाइन शॉपिंग पर रोक या दुकानदारो को जीएसटी एवं आयकर में विशेष छूट दी जाए
18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :