होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल
 
18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Updated: 2/11/2026 9:04:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026, जो 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक संपन्न होंगी, उनकी तैयारियों को लेकर बुधवार को एचबीटीयू विश्वविद्यालय के शताब्दी भवन में बैठक आयोजित की गई। शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुपालन में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण की सुदृढ़ व्यवस्था, सीसीटीवी की सतत निगरानी, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 92,444 परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनपद में हाईस्कूल के कुल 46430 एवं इंटरमीडिएट के कुल 46014 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । जनपद  के 124 परीक्षा केंद्रों  पर परीक्षा संपन्न होगी जिनमें  07 राजकीय माध्यमिक विद्यालय,73 अशासकीय सहायता प्राप्त  माध्यमिक विद्यालय एवं 44 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा होगी।बोर्ड परीक्षा 
को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद  में  जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है ।जोनल मजिस्ट्रेट
09, सेक्टर मजिस्ट्रेट 16, स्टैटिक मजिस्ट्रेट
124,केन्द्र व्यवस्थापक
124,बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक
124,रंजीत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट कानपुर नगर ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई एवं संरक्षण तथा सचल दल की सुरक्षा हेतु सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। किसी भी अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई।डॉ विवेक चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कानपुर नगर ने केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को एक समन्वित टीम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत वर्षों में आई कठिनाइयों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।डॉ० सन्तोष कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर ने शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों से उपस्थित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को अवगत कराया और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में समस्त जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी तथा सचल दल प्रभारी उपस्थित रहे। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक
खादी वस्त्र नहीं विचार है:राकेश सचान
भाकृअनुप–अटारी, कानपुर में कालानमक चावल के प्रचार-प्रसार पर मंथन
डिजिटल अनुशासन है सुरक्षा की कुंजी जागरूक रहें, सुरक्षित रहे:डीएम
जीआईएल को गुणवत्ता प्रमाणन का विशिष्ट सम्मान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :