विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 5 माल वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन पर हुई सीज की कार्यवाही
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा ओवरलोड संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर गुजर रहे माल वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 02 ट्रक, 02 डंपर एवं 01 डीसीएम कुल 5 माल वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते पाए गए। जिस पर उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सीज की कार्यवाही करते हुए दो वाहनों को गढ़वाखेड़ा पुलिस चैकी, एक वाहन को पूरनपुर चीनी मिल पुलिस चैकी तथा एक वाहन को बीसलपुर थाना में निरुद्ध कर दिया गया। इसी प्रकार एक बस जोकि बहराइच से दिल्ली जा रही थी के प्रपत्र की जांच करने पर पाया गया कि उसके द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों का परिवहन किया जा रहा है, जिस पर बस के विरुद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई।
एआरटीओ द्वारा बताया गया कि ओवरलोड संचालित वाहनों के विरुद्ध एवं सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।