सपाइयों ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को किया याद |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर हमीरपुर l विधानसभा हमीरपुर के विकासखंड सुमेरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरखेरा में अमर शहीद बिहार के लेनिन कहे जाने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया और साथ ही पी डी ए जन पंचायत का आयोजन भी किया गया lजन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हमीरपुर रामप्रकाश प्रजापति ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके विचारों से सीख लेकर के समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करना चाहिए l और पी डी ए पंचायत में आए हुए सभी समाजवादी साथियों को एकजुट रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए l कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की l कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजबहादुर पाल, विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुरारा शिवशरण यादव, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सोनकर वारसी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव ,दीनदयाल पाल, शैलेंद्र पाल ,वेद प्रकाश वर्मा, गया प्रसाद अनुरागी ,निलेश श्रीवास, सुखदेव उर्फ प्रेम प्रजापति आदि l कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष परशुराम प्रजापति ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अशोक यादव, बाबूराम कुशवाहा, मुकेश यादव, वेद प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रधान का विशेष योगदान रहा l