इन्फ्लुएंसर मीटअप पर सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने का दिया जोर |
-सोलर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l “कल्प इंटरप्राइजेज” की ओर से अंबेडकर पार्क, नगर पालिका हमीरपुर में भव्य इन्फ्लुएंसर मीटअप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोलर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कार्यक्रम में शामिल होकर सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली खर्च में भी कमी लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए लोगों से सोलर ऊर्जा अपनाने की अपील की।साथ ही बताया के सरकार द्वारा 3किलो वाट का कनेक्शन लेने के लिए 108000 रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है|कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने सोलर पैनल की उपयोगिता, सरकारी योजनाओं और इसके लाभों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। मीटअप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सोलर समाधान के प्रति अपनी रुचि दिखाई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सोलर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है| कहां कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वह लोगों को बताया गया कि सरकार द्वारा 3 किलो वाट तक लगवाने में 108000 का अनुदान भी दिया जा रहा है|इस अवसर पर पीओ नेडा आर बी ओझा,प्रेम दत्त दीक्षित राजकुमार पांडे अशोक गुरु, अभिषेक दीक्षित,आशुतोष दीक्षित, सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे