6 माह के लिए जिला बदर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित अपराधी शाकिब उर्फ छंगा पुत्र फैज मोहम्मद निवासी चूड़ीमोहल, कर्नलगंज को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सूत्रों के मुताबिक शाकिब उर्फ छंगा के खिलाफ पूर्व में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट स्तर से कार्रवाई करते हुए उसे निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिला बदर की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
|