चर्चित हत्या प्रयास के मामले में आरोपी धरा गया अन्य की तलाश जारी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | साउथ जोन का चर्चित हत्या प्रयास के मामले में आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पासा गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी. डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी व एसीपी बाबू पुरवा के निर्देशन में थाना गोविंद नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पासा को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना गोविंद नगर क्षेत्र में दो दिन पहले हुई घटना के संबंध में की गई।पुलिस के अनुसार पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जांच में यह भी सामने आया है कि सिद्धार्थ उर्फ पासा पूर्व में भी हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
|