होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के नवें चरण का शुभारंभ, 500 खिलाड़ियों ने लिया भाग
 
सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के नवें चरण का शुभारंभ, 500 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Updated: 12/18/2025 12:10:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के नवें चरण का शुभारंभ, 500 खिलाड़ियों ने लिया भाग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस युवा कल्याण विभाग द्वारा सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 16 से 18 दिसम्बर, 2025 तक बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन में किया जा रहा है। आज दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 को आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के नवें चरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष, भाजपा, श्री अनिल दीक्षित, भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेश अवस्थी, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक श्री अभिनव दीक्षित एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती आरती जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकसी, भारत्तोलन एवं लंबीकूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं रस्साकसी स्पर्धाओं में विभिन्न टीमों ने श्रेष्ठ खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विजयी स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन, भारत्तोलन एवं लंबीकूद प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तर, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक एवं अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस खेल महोत्सव में लगभग 500 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर उत्तर श्री अनिल दीक्षित, भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेश अवस्थी, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 को कुश्ती एवं जूडो स्पर्धाओं का आयोजन ग्रीन पार्क, कानपुर में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का दसवां एवं अंतिम चरण गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित है।
इसके अतिरिक्त अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 से 21 दिसम्बर, 2025 तक गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एस.ए.एफ. ग्राउंड, आर्मापुर में सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समस्त इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे सांसद पोर्टल के साथ-साथ युवा साथी पोर्टल पर भी अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कर लें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सदर विधायक ने किया सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन
आईआईटी कानपुर ने राष्ट्रीय पैरा खेल महोत्सव “संगम 2026" में दिया शानदार प्रदर्शन
ओईएफ क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में स्टाफ की टीम जीती
विधायक ने एक मैत्री क्रिकेट मैच का किया शुभारंभ
प्रकाश गुप्ता ने जीता अल्ट्रा स्टेडियम रन का सिल्वर मेडल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :